Twitter Blue Tick Price In India: सोशल मीडिया की बात की जाए, तो पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा चर्जा ट्विटर की है और यहां पर कई मुद्दों की चर्चा तेजी से है। लेकिन एक ऐसा मुद्दा भी है जिस पर काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है और वो है ब्लू टिक के लिए चार्ज। जी हां, एलन मस्क द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद से इस बात को जोर मिला कि अब ट्विटर ब्लू टिक वाले यूजर्स से चार्ज करेगा। ऐसे में ज्यादातर लोग इस बात के विरोध में खड़े नजर आए, क्योंकि चार्ज 20 अमेरिकी डॉलर बताया गया। हालांकि, अब खुद एलन मस्क ने एलान किया है कि ट्विटर के ब्लू टिक वाले यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर यानी लगभग 660 रुपये देने होंगे। लेकिन ऐसे में सवाल ये है कि भारत के यूजर्स को भी क्या इतना ही चार्ज देना होगा या इसमें कुछ कम ज्यादा हो सकता है? क्योंकि ये सवाल खुद एलन मस्क ने अपने ट्वीट के जिरए खड़ा कर दिया है। अगर आप भी इस सवाल को लेकर उलझन में हैं, तो चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...