फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल करते समय जरूरी दवाएं साथ रखती हैं? पैकिंग से पहले इन बातों का ध्यान रखें

Mon, 28 Sep 2026 06:37 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Travel Medicine Packing Tips: सफर पर निकलते समय सिर्फ कपड़े और जरूरी सामान पैक करना काफी नहीं है। अगर आप नियमित दवाएं लेती हैं या बच्चों के साथ यात्रा कर रही हैं, तो दवाओं की पैकिंग में भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। बिना लेबल वाली दवा रखने से लेकर प्रिस्क्रिप्शन भूल जाने तक, छोटी गलती परेशानी बढ़ा सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
सफर पर दवाएं ले जा रही हैं? - फोटो : एआई

सफर से पहले एक बार देख लें कि आपको कौन-कौन सी दवाएं रोज लेनी हैं। नियमित दवाओं के साथ डॉक्टर ने जरूरत पड़ने पर लेने के लिए कोई दवा बताई है तो उसे भी अलग से नोट कर लें। इससे सामान पैक करते समय कोई दवा छूटने की आशंका कम होगी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

दवाएं दूसरी स्ट्रिप में निकालकर न रखें
सिर्फ जगह बचाने के लिए दवाओं को उनकी मूल स्ट्रिप या पैकिंग से निकालकर किसी दूसरी छोटी डिब्बी में रखना सही नहीं है। दवा की पहचान और उसकी जानकारी के लिए मूल पैकिंग काम आती है। खासकर कई दवाएं साथ ले जा रही हैं तो नाम और जानकारी साफ दिखनी चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
दवाएं - फोटो : Freepik.com

प्रिस्क्रिप्शन की फोटो फोन में रखें
अगर कोई दवा डॉक्टर की सलाह से चल रही है तो उसके प्रिस्क्रिप्शन की फोटो मोबाइल में सेव करके रख सकती हैं। जरूरत पड़ने पर दवा का नाम और खुराक की जानकारी देखने में आसानी होगी। हालांकि केवल फोटो पर निर्भर न रहें, जरूरी होने पर मूल प्रिस्क्रिप्शन भी साथ रखना बेहतर है।

जरूरत के हिसाब से ही दवाएं रखें
ट्रैवल बैग में बिना जरूरत बहुत सारी दवाएं भरने से बचें। कितने दिनों की यात्रा है, उसी हिसाब से नियमित दवाओं की पर्याप्त मात्रा रखें। अगर यात्रा लंबी है तो वापसी तक की जरूरत को ध्यान में रखकर पहले से तैयारी करें।

4 of 5
दवाएं - फोटो : Freepik.com
गर्मी और धूप से बचाकर रखें
कुछ दवाओं को ज्यादा गर्मी, नमी या सीधी धूप से बचाकर रखना जरूरी होता है। इसलिए उन्हें कार की डैशबोर्ड जैसी गर्म जगह या लंबे समय तक धूप में पड़े बैग में न छोड़ें। दवा की पैकिंग पर रखरखाव से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दवाएं - फोटो : Freepik.com

बच्चों की दवाएं अलग रखें
अगर बच्चों के साथ सफर कर रही हैं तो उनकी दवाएं अपनी दवाओं के साथ गड्डमड्ड न करें। अलग पाउच में रखने से जरूरत पड़ने पर सही दवा ढूंढना आसान रहता है। बच्चों को दवा खुद से न दें, खासकर ऐसी दवा जिसके बारे में डॉक्टर ने पहले सलाह न दी हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें