फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल व्लॉगिंग का शौक कहीं जिंदगी तबाह ना कर दे, आप भी बन सकते हैं जासूसी और शत्रु देश की साजिश का मोहरा

Tue, 20 May 2025 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Travel Vlogging Tips: अगर आप भी ट्रैवल व्लॉगर हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
1 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Amar Ujala
Travel Vlogging Tips In Hindi: हाल ही में आपने ज्योति मल्होत्रा का नाम सुना होगा? जिन पर जासूसी का आरोप लगा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सक्रिय हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को भारत की संवेदनशीन जानकारी देने का गंभीर आरोप लगा है।

यही नहीं, ज्योति के अलावा उसके 5 साथी भी इसमें शामिल हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि बतौर ट्रैवल व्लॉगर आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको जेल तक पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं ट्रैवल व्लॉगर को क्या नहीं करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • अगर आप ब्लॉग बनाते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी ऐसी जानकारी जो देश के लिए खतरा पैदा कर दे उसे अपने वीडियो में रिकॉर्ड न करें। जैसे, सैन्य, सरकारी या रणनीतिक जानकारी कभी साझा न करें। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
  • ये ध्यान रखें कि किसी भी देश की सीमा के पास की फोटो, वीडियो या कोई अन्य जानकारी न अपने ब्लॉग में दिखाएं और न ही अपने वीडियो में रिकॉर्ड करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे दुश्मन देश को हमारी देश की गोपनीय जानकारी मिल सकती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

4 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • ट्रैवल व्लॉगर कई नई-नई जगहों पर घूमते हैं। ऐसे में अगर आपको कभी किसी सरकारी कार्यालय में जाने का मौका मिल रहा है या ऐसी किसी जगह पर जो बहुत ही संवेदनशील है, तो भूलकर भी वहां वीडियो न बनाएं। साथ ही ऐसी कोई जानकारी साझा न करें जो देश के लिए खतरा पैदा कर सकती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : अमर उजाला
नंबर 3
  • जाहिर है कि आपके पास मोबाइल, लैपटॉप और कैमरा होगा। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अनजान वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करें। इससे हैकर्स आपकी डिवाइस को हैक करके आपसे कुछ भी करवा सकते हैं या आपके पास जो जानकारी है उसे चुरा सकते हैं और उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • अगर आपके पास किसी अनजाने नंबर से कॉल आता है तो ऐसे कॉल का जवाब न दें। साथ अगर आपको सोशल मीडिया पर या ईमेल द्वारा कोई संपर्क करता है और आपको जासूसी करने के लिए बोलता है, तो आपको एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सबसे पहले इसकी सूचना पुलिस को देनी है।
विज्ञापन

7 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 5
  • जब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तो हमें वहां बहुत सी चीजें दिखती हैं। ऐसे में बतौर ट्रैवल व्लॉगर की कोशिश रहती है कि वो अपने दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी शेयर करें। पर रुकिए यहां पर आपको ध्यान रखना है कि जितनी जानकारी जरूरी हो और जिससे कोई ऐसी बात न पता चले जो देश हित में न हो, उतनी ही जानकारी साझा करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ट्रैवल व्लॉगिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है अगर पकड़े गए जासूसी करते हुए?
  • अगर कोई भी गुप्त या सरकारी जानकारी को लीक करता है तो इसे जासूसी माना जाता है। इसके लिए नियम है जिसमें सजा का प्रावधान है। भारत में जासूसी के लिए सरकारी गोपनीयता अधिनियम 1923 और भारतीय दंड संहिता की धारा 121, 121ए और 124ए लागू होते हैं। इन धाराओं में सजा का भी प्रावधान है जिसमें जासूसी करने के लिए 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें