फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Rules: ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने पर होती है लड़ाई? जान लीजिए किसका है असली हक

Tue, 18 Aug 2026 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Lower Birth Seats: लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने की जगह केवल लोअर बर्थ वाले यात्री तक सीमित नहीं है। मिडिल और अपर बर्थ वाले यात्री भी वहां सामान रख सकते हैं, बशर्ते रेलवे की तय सीमा और नियमों का पालन हो। विवाद होने पर टीटीई, 139, RailMadad या RPF की मदद ली जा सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
लोअर बर्थ के नीचे कौन रख सकता है सामान? - फोटो : AI
ट्रेन का सफर अक्सर आराम और सुविधा के लिए किया जाता है, लेकिन सीट या सामान रखने की जगह को लेकर छोटी-सी बहस भी पूरे सफर का मजा किरकिरा कर सकती है। खासकर स्लीपर और एसी कोच में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने को लेकर यात्रियों के बीच अक्सर कहासुनी देखने को मिलती है। कई यात्रियों को लगता है कि लोअर बर्थ के नीचे की जगह पर सिर्फ उसी बर्थ पर सफर करने वाले व्यक्ति का अधिकार है। हालांकि, ऐसा नहीं है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लोअर बर्थ के नीचे कौन रख सकता है सामान? - फोटो : AI Generated
लोअर बर्थ के नीचे कौन रख सकता है सामान?
अगर आप मिडिल या अपर बर्थ पर सफर कर रहे हैं तो भी लोअर बर्थ के नीचे उपलब्ध जगह का इस्तेमाल सामान रखने के लिए कर सकते हैं। यह जगह केवल लोअर बर्थ वाले यात्री तक सीमित नहीं मानी जाती। एक ही सीटिंग एरिया में सफर कर रहे यात्री आपसी सहमति से वहां अपना सामान रख सकते हैं। ऐसे में अगर कोई यात्री सिर्फ लोअर बर्थ पर होने के आधार पर दूसरे यात्री का सामान हटाकर अपनी चीजें रखने की कोशिश करता है तो विवाद की स्थिति में उसकी शिकायत की जा सकती है। हालांकि, यात्रियों के बीच सहमति बनाकर सामान रखना सबसे बेहतर तरीका है, ताकि सफर के दौरान बेवजह की बहस न हो।
विज्ञापन

3 of 5
लोअर बर्थ के नीचे कौन रख सकता है सामान? - फोटो : AI Generated
मिडिल-अपर बर्थ वालों के लिए जरूरी बात
मिडिल या अपर बर्थ वाले यात्री लोअर बर्थ के नीचे सामान रख सकते हैं, लेकिन सामान रेलवे की तय सीमा के भीतर होना चाहिए। यानी जगह का इस्तेमाल इस तरह किया जाना चाहिए कि दूसरे यात्रियों को परेशानी न हो और निर्धारित नियमों का उल्लंघन भी न हो।

4 of 5
लोअर बर्थ के नीचे कौन रख सकता है सामान? - फोटो : AI Generated
जबरन सामान हटाने लगे तो क्या करें?
अगर कोई यात्री आपको सामान रखने से रोकता है या जबरदस्ती आपका सामान हटाने की कोशिश करता है तो पहले शांत तरीके से बात करके मामला सुलझाने की कोशिश करें। बात नहीं बनने पर ट्रेन में मौजूद टीटीई से शिकायत की जा सकती है। अगर उस समय टीटीई उपलब्ध नहीं है तो रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोअर बर्थ के नीचे कौन रख सकता है सामान? - फोटो : AI Generated
RPF की ले सकते हैं सहायता
इसके अलावा RailMadad के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मामला ज्यादा बढ़ने या विवाद की स्थिति में यात्री आरपीएफ की सहायता ले सकते हैं। इसलिए अगली बार ट्रेन में लोअर बर्थ के नीचे सामान रखने को लेकर विवाद हो तो बहस बढ़ाने के बजाय नियम और उपलब्ध शिकायत व्यवस्था का सहारा लेना बेहतर होगा।

Paneer: क्या होता है एनालॉग पनीर? जिस पर 5 राज्यों की सरकार ने लगाया बैन, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान

PG Hostel: सिर्फ किराया और लोकेशन देखकर न लें PG, इन जरूरी चीजों की जांच है बेहद जरूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें