फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paneer: क्या होता है एनालॉग पनीर? जिस पर 5 राज्यों की सरकार ने लगाया बैन, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान

Tue, 18 Aug 2026 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Analogue Paneer vs Original Paneer: क्या आप जो पनीर खा रहे हैं वो असली है? कहीं आप भी तो एनालॉग पनीर का सेवन नहीं कर रहे हैं? आप यहां जान सकते हैं कि आप असली-नकली पनीर में कैसे पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI
Analogue Paneer Ban In 5 States: घर में वैसे तो आप कई तरह के पकवान बनाते रहते होंगे? लेकिन जब मेहमान आते हैं तो एक बात सभी के मुंह से जरूर निकलती है कि पनीर की सब्जी बना लेते हैं।

पर क्या जो पनीर आप खुद खा रहे हैं, अपने बच्चों को खिला रहे हैं और मेहमानों को परोस रहे हैं, वो पनीर असली है? कहीं आप भी तो असली पनीर के नाम पर एनालॉग पनीर का सेवन तो नहीं कर रहे हैं? चलिए जानते हैं आप कैसे असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
किन-किन राज्यों में बैन हुआ एनालॉग पनीर?
  • महाराष्ट्र
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

3 of 6
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
क्या होता है एनालॉग पनीर?
  • दरअसल, एनालॉग पनीर असली पनीर जैसा दिखता तो है, लेकिन ये पनीर असली नहीं होता
  • एनालॉग पनीर पूरी तरह से सिंथेटिक और प्रोसेस्ड प्रोडक्ट है
  • इस पनीर को दूध को फाड़कर नहीं बनाया जाता बल्कि, इसमें दूध का इस्तेमाल न के बराबर होता है

4 of 6
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
एनालॉग पनीर कैसे बनाया जाता है?
  • एनालॉग पनीर को बनाने में असली दूध के फैट और प्रोटीन से तैयार नहीं किया जाता
  • इस पनीर को वनस्पति तेल और खासतौर पर पाम ऑयल, मिल्क पाउडर, स्टार्च, सोया प्रोटीन और इमल्सीफायर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है
  • एनालॉग पनीर स्वाद में असली पनीर जैसा होता है, लेकिन ये असली नहीं होता 
विज्ञापन

5 of 6
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
कैसे करें एनालॉग पनीर की पहचान?
  • आप भी अगर बाजार से पनीर खरीद रहे हैं, तो जान लें एनालॉग पनीर का स्वाद कुछ कसैला सा होता है
  • जान लें अगर पनीर रबर जैसा हो रहा है, तो ये एनालॉग पनीर हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनालॉग पनीर की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
  • पनीर को गर्म करें, अगर इसका रंग बदल रहा है तो ये एनालॉग पनीर हो सकता है
  • पनीर अगर असली होगा, तो वो आसानी से हाथों से मसलने पर बिखर जाएगा
  • जबकि, एनालॉग पनीर में ऐसा नहीं होता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें