Train Tips for Diwali 2022: हम जब भी एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं, तो ऐसे वाहन का चुनाव करते हैं जो समय की बचत करने के साथ ही पैसे की भी बचत करे। लोग अकेले, बच्चों संग, परिवार संग या दोस्तों संग भी यात्रा करते हैं। वहीं, जब त्योहार का मौका आता है, तो लोग पहले से अपना टिकट बुक करवा लेते हैं और वो भी खासतौर पर ट्रेन का। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार के मौके पर जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इसलिए लोगों को पहले से टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन इतना ही नहीं, बल्कि अगर आप इस मौके के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका नुकसान हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर ट्रेन से घर जा रहे हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...