Train Ticket Cancellation Rules: भारतीय रेलवे का बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो कि देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा की संज्ञा दी जाती है। परिवहन के साधन के अलावा यह देश में लाखों लोगों की आजीविका का भी स्त्रोत है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को भी बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का अच्छा अनुभव देना है।
हालांकि, ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक कराना जरूरी है। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि किसी इमरजेंसी या दूसरे जरूरी कार्यों की वजह से ट्रेन टिकट कैंसिल कराना पड़ जाता है। हालांकि, ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे द्वारा कितना कैंसिलेशन चार्ज लिया जाता है। इस बारे में कई लोगों को पता नहीं होता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -