Train Ticket Booking Hacks: भारतीय रेलवे से यात्रा करते समय अधिकांश लोगों की पहली पसंद लोअर बर्थ यानी नीचे की सीट ही होती है। विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या घुटनों के दर्द से परेशान मरीजों के लिए ऊपर की बर्थ पर चढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं होता। मगर आमतौर पर अक्सर लोग टिकट बुक करते समय कुछ जरूरी सेटिंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उसे ऊपर या बीच की सीट मिल जाती है।
रेलवे का सॉफ्टवेयर एक खास नियम के तहत सीटें बांटता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट से बुकिंग के समय आपको किस खास विकल्प को चुनना चाहिए ताकि आपको निश्चित रूप से नीचे की सीट मिल सके।