फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में कैसे करें आवेदन? जानें किन्हें मिल सकता है इस योजना का लाभ

Wed, 29 Jul 2026 06:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Awas Yojana Online Apply: जिन लोग अपना नया घर बनाने का सपना देख रहे हों, उनके दिमाग अक्सर ये सवाल होता है कि पीएम आवास योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और किन लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम आवास योजना आवेदन 2026 - फोटो : AI
PMAY Eligibility Criteria Rules: अपना खुद का पक्का घर होना बहुत से व्यक्ति के जीवन का एक बड़ा सपना होता है। देश के गरीब, बेघर और कमजोर आय वर्ग के लोगों के इसी सपने को सच करने के लिए भारत सरकार 'प्रधानमंत्री आवास योजना' चला रही है। आज के समय में भी सरकार इस योजना के तहत लाखों परिवारों को नया मकान बनाने या पुराने घर की मरम्मत के लिए भारी सब्सिडी और आर्थिक मदद दे रही है। 

मगर एक आम इंसान अक्सर सही जानकारी न होने के कारण सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहता है और आवेदन नहीं कर पाता। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कौन-कौन पात्र हैं, आपको किन जरूरी कागजातों की आवश्यकता होगी और घर बैठे मोबाइल से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
किन्हें मिल सकता है इस योजना का लाभ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
किन्हें मिल सकता है इस योजना का लाभ
  • योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास पूरे भारत में कहीं भी पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। 
  • इसके अलावा, आवेदक ने पहले कभी सरकार की किसी अन्य आवास योजना का लाभ न लिया हो। 
  • यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक है, और कम आय वर्ग जिनकी आय 3 से 6 लाख रुपये है, उनके लिए बनाई गई है।  
विज्ञापन

3 of 5
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, पहचान और पते का प्रमाण, बैंक खाते की जानकारी तथा आय से जुड़े दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। 
  • कुछ मामलों में जमीन या मकान से संबंधित दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। 
  • जरूरी दस्तावेज योजना और आपकी पात्रता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC केंद्र से जानकारी जरूर लें।

4 of 5
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • अगर आप PMAY-Urban 2.0 के लिए पात्र हैं, तो योजना के आधिकारिक पोर्टल (https://pmay-urban.gov.in/) पर जाकर अपना आधार सत्यापन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें। 
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन जमा करें। आवेदन सफल होने पर आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
  • वहीं PMAY-Gramin (https://pmayg.dord.gov.in/netiayHome/Home.aspx) के लाभार्थियों का चयन निर्धारित सरकारी प्रक्रिया और पात्रता सूची के आधार पर किया जाता है।
  • अगर आपको लगता है कि आप पात्र हैं, तो अपने ग्राम पंचायत, ब्लॉक कार्यालय या नजदीकी CSC केंद्र से संपर्क कर आवेदन और पात्रता की जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफलाइन का विकल्प - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन का विकल्प
  • फॉर्म में सभी विवरण भरने के बाद मांगे गए स्थान पर अपने जरूरी दस्तावेजों की साफ कॉपी अपलोड करें और सबमिट बटन दबा दें। 
  • इसके बाद आपको एक असेसमेंट आईडी मिलेगी, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। 
  • अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते, तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर भी ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें