Chhath Puja 2022: दिवाली जा चुकी है। हालांकि, छठ पर्व आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में इस मौके पर अपने घर जाने के लिए कई लोगों ने काफी पहले ही ट्रेन में कंफर्म टिकट की बुकिंग करा ली थी। इस कारण ट्रेनों में कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम हो गया है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस कारण नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर भी काफी भीड़ है। ऐसे में छठ पर्व पर घर जाना काफी मुश्किल हो गया है। अगर आपको भी छठ पर्व पर घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए यात्रा करके आप छठ पर्व के अवसर पर अपने घर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -