Train Middle Berth Open And Closing Timing: एक बड़ा तबका हर दिन भारतीय ट्रेनों से सफर करता है जिसके लिए लोग काफी समय पहले से सीट की बुकिंग करवा लेते हैं। पर सीट बुकिंग के समय लगभग हर कोई लोअर, अपर, साइड अपर या साइड लोअर सीट ही चाहता है।
शायद ही कोई ऐसा हो जो चाहता हो कि उसे मिडिल बर्थ मिले? ये मिडिल बर्थ इसलिए कोई नहीं लेना चाहता क्योंकि इसे खोलने और बंद करने का रेलवे का एक तय समय है। इसलिए ट्रेन में कई बार इस सीट को खोलने और बंद करने को लेकर यात्रियों के बीच बहस देखने को भी मिल जाती है। चलिए जानते हैं मिडिल बर्थ को खोलने और बंद करने का आखिर समय क्या होता है...