How To Exchange ATM Note: एक समय था जब हमें अपने पैसों को प्राप्त करने के लिए बैंक में लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब तो अधिकतर लेन-देन ऑनलाइन ही हो जाता है।
वहीं, अगर किसी को कैश की जरूरत है तो वो मिनटों में एटीएम मशीन से कैश निकाल सकता है। ऐसे में अगर आपको एटीएम से निकले हुए नोट कटे-फटे हुए प्राप्त हो, तो आपको घबराना नहीं है और न ही परेशान होना है। क्योंकि यहां आप इस समस्या का हल जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इन कटे-फटे हुए नोट को कैसे और कहां बदल सकते हैं...