फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा फैसला: अब बिना ट्रू कॉलर के कॉलर का मोबाइल पर दिखेगा नाम, जानें क्या होने जा रहा बदलाव

Wed, 25 Jan 2023 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
TRAI Caller ID Name - फोटो : Istock
अगर आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। ऐसे में जब भी कोई अंजान शख्स हमें कॉल करता है। उस दौरान हमें उसके नाम की जगह मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है। हालांकि, आप ट्रू कॉलर जैसे थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करके उस अंजान शख्स का नाम पता कर सकते हैं, जो आपको कॉल कर रहा था। गौरतलब बात है कि ट्रू कॉलर भी कॉलर आइडेंटिटी का सटीक रिजल्ट नहीं देता है। वहीं भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना पर काम कर रही है। इसके अंतर्गत कोई भी अंजान शख्स जिसका नंबर आपने अपने मोबाइल में सेव नहीं किया है। उसकी कॉल आने पर आपको उसका नाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। यह वही नाम होगा, जिस दस्तावेज के आधार पर आपने अपना मोबाइल नंबर लिया था। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mobile new - फोटो : istock
इस दिशा में काम करने को लेकर सरकार ने हरी झंडी दे दी है। टेलीकॉम क्षेत्र के नियामक ट्राई ने इस दिशा में काम करने को लेकर पहल की थी। ऐसे में इसको लेकर योजना को तैयार किया जा रहा है। 

Indian Railways: ट्रेन में भूल गए हैं सामान, तो रेलवे क्या करता है उसका? जानिए वापस पाने का क्या है नियम
विज्ञापन

3 of 5
mobile new - फोटो : istock
अगर सरकार का यह फैसला लागू होता है। ऐसे में ट्रू कॉलर जैसे थर्ड पार्टी एप्स जो अंजान नंबरों के नाम का खुलासा करते हैं। उनकी प्रासंगिकता खत्म हो सकती है। 

4 of 5
mobile new - फोटो : istock
ट्राई के चेयरमैन पी डी वाघेला ने इस बात की जानकारी दी है। इस तंत्र को शुरू करने के लिए विचार विमर्श शुरू होने वाला है। वाघेला ने इस बारे में बताया है कि "अभी हमें इस बारे में केवल संदर्भ मिला है। हम जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। इस फैसले के लागू होने के बाद जब भी कोई व्यक्ति कॉल करेगा। उसका केवाईसी आधारित नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile new - फोटो : istock
गौरतलब बात है कि ट्राई काफी पहले से इस तंत्र पर काम करने का का विचार कर रहा था। वहीं अब दूरसंचार विभाग की सलाह पर इस काम को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 

Airtel: अब डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से मिलेगी आजादी, एयरटेल के ये प्लान्स हैं खास आपके लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें