Traffic Challan Rules: क्या आप दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते हैं? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा क्योंकि कोई दफ्तर जाने के लिए, तो कोई अन्य जगहों पर जाने के लिए इन वाहनों का इस्तेमाल करता है। ऐसे में आप जब भी वाहन चलाते हैं, तो आपको सड़क यातायात नियमों का पालन करना होता है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका चालान भी कट सकता है। आजकल तो सड़कों पर कैमरे लगा दिए गए हैं, जो थोड़ी सी गलती होने पर आपका पलक झपकते ही चालान काट देते हैं। वहीं, पुलिस वाले और ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है जो नियमों का पालन न होने पर आपको रोकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी गाड़ी का चालान कौन काट सकता है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका नियम क्या कहता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...