फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: अगर ट्रैफिक पुलिस छीन ले आपकी गाड़ी की चाबी, तो तुरंत करें ये काम

Tue, 23 Jan 2024 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
आज के समय कई लोगों के पास निजी वाहन हैं। कहीं पर आने जाने के लिए निजी वाहन काफी सुविधाजनक होते हैं। ऐसे में आवाजाही के लिए कई लोग अपने निजी वाहनों का उपयोग करते हैं। हालांकि, सड़क पर वाहनों को चलाते समय आपको कई जरूरी नियमों का पालन करना होता है। इन नियमों को सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सके। सड़क पर ट्रैफिक नियमों का सही पालन हो रहा है या नहीं। इसी को देखते अक्सर ट्रैफिक पुलिस वाहन को रुकवाकर वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के जरूरी कागजात की जांच करती है। ज्यादातर मामलों में सभी कागज होने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक को छोड़ देती है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक के साथ गलत व्यवहार करती है और वाहन चालक की गाड़ी की चाबी निकालकर अपने पास रख लेती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
ज्यादातर लोगों को अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में वह ट्रैफिक पुलिस के इस गलत व्यवहार का खुलकर विरोध नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि अगर ट्रैफिक पुलिस आपके वाहन की गाड़ी की चाबी निकाल ले। इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए और आपके पास क्या अधिकार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने किसी तरह का ट्रैफिक नियम तोड़ा है या नहीं किसी भी परिस्थिति में ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी को आपसे छीन नहीं सकती है। 

4 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस न आपको गिरफ्तार कर सकती है और न ही आपके दस्तावेजों को जब्त कर सकती है। ट्रैफिक पुलिस के पास इसको लेकर किसी भी तरह का अधिकार नहीं है।  

आखिर 25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस? जानिए क्या है इस दिन का महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Rules - फोटो : Istock
अगर ट्रैफिक पुलिस आपके वाहन की चाबी छीन लेती है और उसे वापस नहीं करती। इस स्थिति में आप इस घटना को रिकॉर्ड करके इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें