फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: यूपीआई से करते हैं लेनदेन, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना हो सकते हैं बड़ी धोखाधड़ी का शिकार

Tue, 23 Jan 2024 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UPI Fraud - फोटो : Istock
एक समय जब देश की बड़ी आबादी ऑनलाइन लेनदेन करने से पहले दस बार सोच-विचार करती है। वहीं यूपीआई ने इस पूरी रूपरेखा को ही बदल के रख दिया है। यूपीआई ने देश के डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में एक क्रांति ला दी है। आज के समय छोटे विक्रेता से लेकर बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां यूपीआई नेटवर्क के साथ जुड़ी हैं। रोजाना बिलियंस ऑफ ट्रांजैक्शन इस प्लेटफॉर्म पर हो रही है। हालांकि, अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इन दिनों यूपीआई से जुड़े कई फ्रॉड सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में यूपीआई का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
UPI Fraud - फोटो : Istock
आज के समय कई लोग अंजान नंबर के जरिए कॉल या फ्रॉड लिंक्स भेजकर लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको कोई व्यक्ति अंजान लिंक्स भेजकर लुभावने ऑफर दिखाकर कहीं पर पेमेंट करने के लिए बोल रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए। यह एक तरह का फ्रॉड हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
UPI Fraud - फोटो : Istock
आपको कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपने यूपीआई पिन को शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। कोशिश करें कि एक नियमित समय अंतराल पर अपने यूपीआई पिन को बदलते रहें। 

4 of 5
UPI Fraud - फोटो : Istock
आपको अपने डिवाइस को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। अपडेट करते रहने से आपके फोन में वायरस या मैलवेयर अटैक होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इससे आपके साथ फ्रॉड होने की गुंजाइश भी कम हो जाती है। 

LIC: एलआईसी की इन स्कीम्स में करें निवेश, बच्चों का भविष्य हो जाएगा सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI Fraud - फोटो : Istock
आपको भूलकर भी किसी अंजान वेबसाइटों से फिल्में डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। कई बार ये वेबासइटें हमें ऐसे लिंक्स पर रिडायरेक्ट कर देती हैं, जहां हमें लुभावने ऑफर दिखाकर पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। यह एक तरह का फ्रॉड होता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें