फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan Rules: अगर ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है आपका गलत चालान, तो बिना परेशान हुए करें ये काम

Mon, 05 Sep 2022 11:17 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
Traffic Challan Rules: अगर आप कार, बाइक, स्कूटर या दूसरी कोई गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रैफिक पुलिस नियमों का दुरुपयोग करके गाड़ी चालकों का चालान काट देती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार ट्रैफिक पुलिस गलती से भी लोगों का चालान काट देती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है या भविष्य में होता है। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको कई अधिकार दिए गए हैं, जिसकी मदद से इसका समाधान पाने के लिए संबंधित अधिकारी के पास जा सकते हैं। इसके अलावा अगर संबंधित अधिकारी आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है। इस स्थिति में आप कोर्ट का रुख भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि अगर ट्रैफिक पुलिस आपका गलत चालान काट दे। उस परिस्थिति में आपको क्या करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
अगर आपका कोई ट्रैफिक पुलिस गलत तरीके से चालान काट देता है। इस स्थिति में आपको करीबी ट्रैफिक पुलिस सेल में जाकर संबंधित अधिकारी से इस विषय पर बात करनी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
वहां जाकर आपको ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को इस बात को समझाना है कि आपका चालान गलत तरीके से काटा गया है। अगर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी आपकी बात मान जाता है। इस स्थिति में आपका गलत तरीके से काटे गए चालान को रद्द किया जा सकता है। 

4 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
अगर संबंधित अधिकारी आपकी बात को नहीं मानता है। इस स्थिति में आपके पास कोर्ट जाने का भी रास्ता है। इसके लिए आपको कोर्ट में जाकर अपनी बात रखते हुए बताना होगा कि आपका चालान गलत ढंग से काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Challan Rules - फोटो : Istock
अगर कोर्ट इस बात को मान लेता है कि आपका चालान गलत तरीके से काटा गया है। इस स्थिति में ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए आपके गलत चालान को रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको चालान को भरने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें