फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: ट्रैफिक लाइट रेड होने पर रोक रहे हैं गाड़ी तब भी कट सकता है चालान, जरूर जान लीजिए यह नियम

Tue, 19 Mar 2024 10:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Challan Rules On Zebra Crossing - फोटो : Istock
Traffic Challan Rules On Zebra Crossing: हम में से कई लोग कहीं पर आवाजाही करने के लिए अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना में निजी वाहनों से सफर करना काफी ज्यादा सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला होता है। हालांकि, सड़क पर वाहन से सफर करते समय आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए ये ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। हालांकि, सड़क पर जगह जगह पर ट्रैफिक रेड लाइट को लगाया गया है। ट्रैफिक लाइट रेड होने पर गाड़ी को रोकना अनिवार्य है। अगर आप रेड लाइट होने पर भी गाड़ी से सड़क क्रॉस करते हैं। ऐसे में आपका चालान कट सकता है। वहीं क्या आपको एक खास ट्रैफिक नियम के बारे में पता है। इस नियम के अंतर्गत ट्रैफिक लाइट रेड होने पर भी आपका चालान कट सकता है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Challan Rules On Zebra Crossing - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप ट्रैफिक लाइट रेड होने पर अपनी गाड़ी को जेब्रा क्रॉसिंग को पार करके रोकते हैं। ऐसे में यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Challan Rules On Zebra Crossing - फोटो : Istock
ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है। इस कारण आप जब भी ट्रैफिक लाइट पर अपनी गाड़ी को रोकें। उस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपकी गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग को क्रॉस न करे। 

4 of 5
Traffic Challan Rules On Zebra Crossing - फोटो : Istock
अगर आप गाड़ी से सफर करते हैं। ऐसे में आपको ट्रैफिक के इस नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ऐसा करने पर आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Challan Rules On Zebra Crossing - फोटो : Istock
ट्रैफिक से जुड़े इन नियमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा है। इन नियमों का पालन करने पर यात्रा सुरक्षित और सुनिश्चित होती है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। 

Drone Didi Yojana: सरकार खेतों में यूरिया और पेस्टिसाइड का छिड़काव करने के लिए महिलाओं को दे रही है ड्रोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें