फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Photo: क्या आधार में पुरानी की जगह लगवाना चाहते हैं नई फोटो? तो जान लें तरीका

Mon, 18 Mar 2024 04:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Aadhaar Card Photo Update: आपके पास आधार कार्ड तो होगा ही? क्योंकि ये आज के समय का सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है। दरअसल, आप कोई भी काम करवाने जा रहे हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। जैसे- बैंक से जुड़े कामों के लिए, अपनी पहचान बताने के लिए, कोई सरकारी या गैर-सरकारी योजना से जुड़ने या सब्सिडी लेने के लिए, केवाईसी करवाने के लिए आदि। दरअसल, इस आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, कई बार लोग आधार में लगी अपनी पुरानी फोटो को बदलवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि ये होगा कैसे। ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही करवाना चाहते हैं, तो आप यहां उसका सरल तरीका जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock
आधार की फोटो को बदलवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आधार की फोटो भी पुरानी हो गई है और आप इसे बदलवाना चाहते हैं, तो आपको पहले आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसमें नाम, आधार नंबर और क्या करवाना चाहते हैं वो जानकारी देनी होती है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फॉर्म को ठीक से भर दें और इसके बाद अपनी बारी का इंतजार करें
  • फिर आपको इस फॉर्म को आधार केंद्र पर मौजूद संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना है

4 of 5
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आप जैसे ही संबंधित अधिकारी को फॉर्म देते हैं, तो पहले तो वो सिस्टम में आपके आधार नंबर को दर्ज कर आपकी जानकारी मिलाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और फिर आपकी नवीनतम फोटो क्लिक की जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड की फोटो बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको एक स्लिप दी जाती है, जिसमें जानकारी होती है कि आपने फोटो अपडेट करवाई है और एक रेफरेंस नंबर होता है
  • इस नंबर से आप अपनी फोटो अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • वहीं, कुछ दिनों के भीतर आपकी नई फोटो अपडेट हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें