फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Towing Fine: अगर आप गाड़ी के अंदर बैठे हैं, तो क्या क्रेन आपकी गाड़ी उठा सकती है? जानें ट्रैफिक के नियम

Tue, 31 Mar 2026 08:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Towing Car With Passenger Inside: अक्सर कुछ लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या गाड़ी के अंदर बैठे रहने पर पुलिस आपकी गाड़ी को टो कर सकती है? आइए इस लेख में इसी से जुड़े सभी जानकारी के बारे में आसान भाषा में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी को टो करने के नियम - फोटो : Adobe Stock
Car Towing Rules India : शहरों में बढ़ती गाड़ियों और पार्किंग की कमी की वजह से अक्सर 'नो पार्किंग' में खड़ी गाड़ियों को क्रेन उठा ले जाती है। ऐसे में अक्सर कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या अगर गाड़ी के अंदर कोई बैठा हो, तो पुलिस उस गाड़ी टो कर सकती है? 

ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अगर गाड़ी के भीतर कोई इंसान या पालतू जानवर मौजूद है, तो क्रेन उस गाड़ी को नहीं उठा सकती। ऐसा करना न सिर्फ गैर-कानूनी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक भी है। ऐसी स्थिति में पुलिस सिर्फ आपका चालान काट सकती है, लेकिन गाड़ी नहीं उठा सकती। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इस मामले में आपके कानूनी अधिकार क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी को टो करने के नियम - फोटो : Adobe Stock
गाड़ी के अंदर बैठने पर टोइंग से जुड़े कानूनी अधिकार
  • अगर आप गाड़ी के भीतर मौजूद हैं, तो कानून आपकी सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।
  • कानूनन क्रेन चालक या ट्रैफिक पुलिस ऐसी गाड़ी को नहीं उठा सकते जिसमें कोई व्यक्ति बैठा हो, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा रहता है।
  • ऐसी स्थिति में पुलिस गाड़ी टो करने के बजाय आपका 'नो पार्किंग' का चालान काट सकती है या आपको गाड़ी हटाने का निर्देश दे सकती है।
  • अगर पुलिस जबरन गाड़ी उठाने की कोशिश करे, तो आप साक्ष्य के तौर पर वीडियो बना सकते हैं, जो बाद में कोर्ट में आपके काम आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी को टो करने के नियम - फोटो : Adobe Stock
ट्रैफिक पुलिस के लिए अनिवार्य गाइडलाइंस
  • गाड़ी उठाने से पहले पुलिस को लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा करनी चाहिए ताकि अगर मालिक आस-पास हो तो वह गाड़ी हटा सके।
  • क्रेन ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि गाड़ी के अंदर कोई बच्चा, बुजुर्ग या जानवर तो नहीं फंसा है।
  • टो करने से पहले गाड़ी की स्थिति और 'नो पार्किंग' जोन की फोटो लेना अनिवार्य है ताकि बाद में कोई विवाद न हो।

4 of 5
गाड़ी के अंदर बैठे रहने पर गाड़ी टो करने की समस्या - फोटो : Freepik
विवाद की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए?
  • अगर आपको लगता है कि आपके साथ गलत व्यवहार हो रहा है, तो पुलिसकर्मी से उलझने के बजाय शांति से उन्हें नियम याद दिलाएं कि अंदर व्यक्ति के होने पर टोइंग वर्जित है।
  • आप तुरंत ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर (जैसे 1033 या स्थानीय नंबर) पर कॉल करके अनुचित कार्रवाई की शिकायत कर सकते हैं।
  • अगर आपकी गाड़ी टो कर ली गई है, तो टोइंग चार्ज और चालान की आधिकारिक रसीद जरूर लें, जिसमें समय और स्थान दर्ज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी को टो करने के नियम - फोटो : Adobe Stock
नियमों की जानकारी ही आपकी सुरक्षा है
  • आज के समय में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बॉडी कैम और डिजिटल रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल बढ़ गया है।
  • हालांकि नियम आपके पक्ष में हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप टोइंग से बचने के लिए जानबूझकर गाड़ी के अंदर बैठे रहें।
  • 'नो पार्किंग' में गाड़ी खड़ी करना एक यातायात अपराध है और इसके लिए आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। 
  • जागरूक नागरिक के तौर पर हमेशा अधिकृत पार्किंग का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें