फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: व्हाट्सएप से हो गए हैं बोर, तो इन एप्स का कर सकते हैं इस्तेमाल, मिल रहे कई एडवांस फीचर

Fri, 11 Aug 2023 03:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Top Alternative Apps Of WhatsApp - फोटो : Istock
Top Alternative Apps Of WhatsApp: व्हाट्सएप आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज के समय दुनियाभर में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं। यूजर्स की सुविधा को देखते हुए व्हाट्सएप समय-समय पर कई शानदार फीचर्स लेकर आता रहता है, जो यूजर्स को एक शानदार अनुभव देता है। हालांकि, अगर आप व्हाट्सएप का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं और इस एप से बोर हो चुके हैं और व्हाट्सएप के अल्टरनेटिव एप की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि व्हाट्सएप के अच्छे रिप्लेसमेंट एप हो सकते हैं। ये एप्स काफी शानदार हैं। इन एप्स में सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए कई शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Top Alternative Apps Of WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

सिग्नल

सिग्नल व्हाट्सएप का एक बेस्ट रिप्लेसमेंट एप है। इस एप की खास बात यह है कि इसमें आपको एंड टू एंड एन्क्रिप्शन का ऑप्शन मिलता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस एप में आपको कई शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Top Alternative Apps Of WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

टेलीग्राम 

टेलीग्राम एप भी व्हाट्सएप की तरह ही काम करता है। इस एप में भी आपको एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इस एप में आप 1 लाख लोगों तक के ग्रुप भी बना सकते हैं। 

Bike Knowledge: क्या आप जानते हैं बाइक को बंद करने के बाद उसमें से टिक टिक की आवाज क्यों आती है?

4 of 5
Top Alternative Apps Of WhatsApp - फोटो : Istock

स्नैपचैट 

स्नैपचैट एक सोशल मीडिया एप की तरह है। इस एप पर आप मैसेजिंग के अलावा ग्रुप चैट, ग्रुप वॉयस कॉल, वीडियो कॉल जैसे कई जरूरी काम यहां पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Top Alternative Apps Of WhatsApp - फोटो : istock

स्काइप

स्काइप का इस्तेमाल बिजनेस चैट करने के लिए किया जाता है। इसमें आप वॉयस कॉल के साथ वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। इसके अलावा इस एप से इंटरनेशनल कॉल भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें