फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Military Weapons: ऐसे ही महाशक्ति नहीं है चाइना, ड्रैगन के 10 हथियार जो दुनिया में पैदा करते हैं दबदबा

Thu, 04 Sep 2025 04:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons: इस परेड में चीन ने अपने उन्नत किस्म के हथियारों का प्रदर्शन किया है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको चीन के उन 10 खतरनाक हथियारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बल पर वह पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाकर रखता है। 
विज्ञापन
1 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons: चीन की तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था ने वैश्विक राजनीति को नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। आज के इस आधुनिक युग में चीन तकनीक, औद्योगिक क्षमता, सैन्य शक्ति के दम पर अपनी नई पहचान को स्थापित करने का काम कर रहा है। बीते तीन दशकों में इस देश की आर्थिक प्रगति ने हर किसी को चौंकाने का काम किया है। चीन को आज के समय दुनिया की फैक्टरी भी कहा जाता है। इन सब के अलावा चाइना अपने डिफेंस सेक्टर को भी मजबूत कर रहा है।

इस नई विश्व व्यवस्था में चीन समुद्र, जमीन, हवा, अंतरिक्ष, साइबर स्पेस हर क्षेत्र में अपने आप को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में चीन के बीजिंग शहर में हुई एक भव्य सैन्य परेड ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। इस परेड में चीन ने अपने उन्नत किस्म के हथियारों का प्रदर्शन किया। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको चीन के उन 10 खतरनाक हथियारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बल पर वह पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाकर रखता है। 
विज्ञापन

2 of 11
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

DF-31A/DF-41

  • यह चीन की एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • इसकी रेंज 11 हजार से लेकर 15 हजार किलोमीटर है।
  • यह अमेरिका के किसी भी हिस्से में न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। 
विज्ञापन

3 of 11
How Many Kinds of Strike - फोटो : AdobeStock

JL-3

  • यह समुद्री लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • इसकी रेंज 9 हजार से ज्यादा किलोमीटर तक है।
  • इसे पंडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है।
  • यह मिसाइल अमेरिका के तटों पर हमला करने में सक्षम है। 

4 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

H-6N बॉम्बर

  • यह चीन का एक स्ट्रैटेजिक बॉम्बर विमान है।
  • इसकी रेंज 6 हजार किलोमीटर से ज्यादा है।
  • वहीं रिफ्यूलिंग के साथ यह और भी ज्यादा दूर जा सकता है।
  • यह हवाई हमला करने में सक्षम है साथ ही इसकी क्रूज मिसाइल से अमेरिका तक भी पहुंच है।
  • हालांकि, अमेरिका का एयर डिफेंस चीन के इस विमान को रोक सकता है। 
विज्ञापन

5 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

DF-17

  • यह चीन का एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल है।
  • इसकी रेंज करीब 2 हजार से 2.5 हजार किलोमीटर तक है।
  • वहीं ICBM से लॉन्च करने पर यह ज्यादा दूरी तक जा सकता है।
  • यह ध्वनि की 5 गुना स्पीड पर उड़ता है।
  • ये अमेरिका के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा भी दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

FOBS

  • FOBS से तात्पर्य फ्रैक्शनल ऑर्बिटल बॉम्बर्डमेंट सिस्टम से है।
  • यह एक कक्षीय हथियार है।
  • ये अंतरिक्ष की कक्षा से पृथ्वी के किसी भी हिस्से पर हमला कर सकता है। 
विज्ञापन

7 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

LY 1 लेजर वेपन 

  • यह चीन का एक खास तरह का हथियार है, जो कि टारगेट को लेजर बीम से जला सकता है।
  • इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कंट्रोल करके सटीक जगह पर लेजर बीम से हमला किया जाता है।
  • चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर एयर डिफेंस सिस्टम है। 

8 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

J20A फाइटर जेट 

  • चीन का यह फाइटर जेट ड्रोन्स के झुंड लेकर हमला करता है।
  • यह 5वीं जनरेशन का मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर जेट है।
  • इसे रडार में डिटेक्ट नहीं किया जा सकता है।
  • इस फाइटर जेट में दो टर्बोफैन इंजन लगे हुए हैं।
  • इसमें एक साथ 6 लॉन्ग रेंज मिसाइल और गाइडेड बम को ले जाया जा सकता है।

9 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

AJX-002 ड्रोन 

  • यह चीन का एक खास तरह का हथियार है।
  • ये पानी के अंदर छुपकर हमला करने वाला ड्रोन है।
  • ये न्यूक्लियर वेपन को ले जाने में भी सक्षम है। 

10 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

रोबोटिक फॉक्स 

  • यह चीन का एक खास तरह का रोबोटिग हथियार है।
  • युद्ध के समय दुश्मन देश पर हमला करने के लिए इसे बनाया गया है।
  • ये रोबोटिक फॉक्स एआई तकनीक के साथ लैस है।
  • ये रोबोट रसद पहुंचाने के साथ साथ दुश्मन देश पर मशीन गन से सटीक हमला भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
Top 10 Most Advanced Chinese Military Weapons - फोटो : AdobeStock

डोंगफेंग 61

  • इसमें 14 इंडिपेंडेंट-टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल वॉरहेड को लोड किया जा सकता है।
  • इसकी मदद से 14 लक्ष्यों को एक साथ तबाह किया जा सकता है।
  • चीन की डीएफ 61 मिसाइल में फ्रैक्शनल ऑर्बिट बम्बॉर्डेमेंट सिस्टम को शामिल किया गया है।
  • इसमें टारगेट को मारने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की कक्षा में मिसाइल भेजी जाती है उसके बाद यह किसी भी दिशा में घुमकर अचानक लक्ष्य पर हमला कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें