फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का चाहिए लाभ? तो अपने बैंक से जुड़ा ये काम जरूर करवा लें

Thu, 04 Sep 2025 03:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर ये किस्त चाहिए तो आपको एक काम करवाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik
PM Kisan Yojana 21st Installment: देश में अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसको केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो जान लें इस बार आपको 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन क्या आप जानने हैं किस्त का लाभ लेने के लिए पहले आपको एक काम करवा लेना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है और इसे कैसे करवा सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्या काम करवाना होता है?
  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप एक काम पूरा करवा लें और वो काम है अपने बैंक खाते में डीबीटी के विकल्प को ऑन करवाना। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों है जरूरी?
  • पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपको डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना अनिवार्य होता है, क्योंकि सरकार योजना के तहत किस्त के पैसे जो लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है वो डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ही भेजती है। ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी ऑन नहीं है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं?
  • आपने अगर अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं करवाया है तो इसे ऑन करवाने के लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है। यहां पर संबंधित अधिकारी को मिलें और उन्हें बताएं कि आपको डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना है। फिर वो आपका काम कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना के लिए डीबीटी क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
  • अगर आपको भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है, तो जान लें कि आधिकारिक तौर पर अभी तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। पर जिस हिसाब से योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है उस हिसाब से 21वी किस्त का समय नवंबर में जारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें