Silence Unknown Callers Whatsapp: आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। इन दिनों व्हाट्सएप पर अनजान और विदेशी नंबरों से आने वाली स्पैम कॉल्स ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। दिन हो या रात, अचानक बजने वाली इन फर्जी कॉल्स से न सिर्फ मानसिक शांति भंग होती है, बल्कि कई बार लोग साइबर ठगी का शिकार भी बन जाते हैं। अगर आप भी इन अनचाही कॉल्स से परेशान हो चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
व्हाट्सएप ने खुद अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए एक ऐसा शानदार फीचर दिया है, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के इन कॉल्स को रोक सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस समस्या से बचने के लिए आपको फोन में कौन सी सेटिंग करनी चाहिए।