Induction Stove Precautions: आज के समय में लगभग हर आधुनिक रसोई घर में गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन कुक टॉप ने ले ली है। खाना पकाने में आसानी और बिजली से चलने की वजह से लोग इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके महंगे इंडक्शन और सेहत दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
लोग अक्सर जल्दबाजी में इंडक्शन से जुड़ी जरूरी सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। अगर आप भी अपने घर में इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इससे जुड़े सही नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं कि इंडक्शन पर खाना बनाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।