Forgot Password Solution: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग ऐप्स तक, हमारे पास कई ऑनलाइन अकाउंट्स हैं और हर एक के लिए एक मजबूत और अलग पासवर्ड याद रखना लगभग नामुमकिन सा लगता है। अक्सर लोग इस झंझट से बचने के लिए '123456' या अपना जन्मदिन जैसा आसान पासवर्ड रख लेते हैं। ऐसे में पासवर्ड को हैक करना बहुत आसान हो जाता है। यहीं पर गूगल का 'पासवर्ड मैनेजर' एक रक्षक की तरह काम करता है।
यह गूगल की एक ऐसी सेटिंग है जो आपके सभी जटिल पासवर्ड्स को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है। इतना ही नहीं लॉगिन के समय उन्हें अपने आप भर भी देता है। आज के नए एन्क्रिप्शन मानकों के साथ, गूगल ने इसे पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बना दिया है। अगर आप भी बार-बार 'फॉरगेट पासवर्ड' पर क्लिक करके परेशान हो चुके हैं, तो आइए इस लेख में गूगल पासवर्ड मैनेजर को इस्तेमाल करने के बारे में जानते हैं।