फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Hacks: ऑफिस में खुद के टाइम मैनेजमेंट से हैं परेशान? अपनाएं ये चार उपाय बढ़ सकती है आपकी प्रोडक्टिविटी

Fri, 23 May 2025 07:46 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस में अक्सर लोगों का समय बर्बाद हो जाता है और उन्हें बहुत लेट में समझ आता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ये लेख आपके लिए ही है, जिसमें चार ऐसे उपाय बताए हैं जिसे अपनाकर आप अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock
Tips For Time Management: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस में समय का सही प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती है। लगातार डेडलाइन, ढेर सारे ईमेल और मीटिंग्स के बीच अपनी प्रोडक्टिविटी बनाए रखना वाकई मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी ऑफिस में समय मैनेज करने में जूझ रहे हैं, और अक्सर महसूस करते हैं कि आपके पास समय की कमी है, तो चिंता न करें।

कुछ आसान और प्रभावी उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार्यशैली में सुधार ला सकते हैं। ये चार विशेष तरीके न केवल आपके समय को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करेंगे, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाएंगे, जिससे आप कम समय में अधिक और बेहतर काम कर पाएंगे। आइए, इस लेख में हम इन्हीं व्यावहारिक उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जो आपकी प्रोफेशनल लाइफ को अधिक कुशल और तनाव-मुक्त बनाने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock
1. प्राथमिकता तय करें: टू-डू लिस्ट बनाएं
सबसे पहले अपने दिन के कार्यों की प्राथमिकता तय करें। सुबह ऑफिस पहुंचते ही 5-10 मिनट में एक टू-डू लिस्ट बनाएं, जिसमें जरूरी और कम जरूरी कामों को अलग करें। आइजनहावर मैट्रिक्स तकनीक का उपयोग करें, जिसमें कार्यों को चार श्रेणियों में बांटा जाता है- जरूरी और तत्काल, जरूरी लेकिन गैर-तत्काल, गैर-जरूरी लेकिन तत्काल, और गैर-जरूरी व गैर-तत्काल। सबसे पहले जरूरी और तत्काल कार्य पूरे करें। इससे आपका ध्यान महत्वपूर्ण कार्यों पर रहेगा और समय की बर्बादी कम होगी।

ये भी पढ़ें- Ayushman Card: क्यों नहीं बन सकता इन लोगों का आयुष्मान कार्ड? यहां जानें क्या है वजह
 
विज्ञापन

3 of 5
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock
2. टाइम ब्लॉकिंग तकनीक अपनाएं
टाइम ब्लॉकिंग एक प्रभावी तकनीक है, जिसमें आप अपने दिन को छोटे-छोटे समय खंडों में बांटकर प्रत्येक कार्य के लिए निश्चित समय निर्धारित करते हैं। उदाहरण के लिए, सुबह 10 से 11 बजे तक ईमेल चेक करें, 11 से 1 बजे तक प्रोजेक्ट पर काम करें। इस दौरान फोन नोटिफिकेशन बंद रखें और मल्टीटास्किंग से बचें, क्योंकि कई बार ये स्मार्ट वर्क से ज्यादा डिस्ट्रैक्शन्स का कारण बन जाता है। यह तकनीक एकाग्रता बढ़ाती है और समय का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करती है।

ये भी पढ़ें- PMVY: पहले 500 रुपये, लोन की सुविधा और अलग से 15 हजार रुपये, जानें क्या-क्या लाभ मिलते हैं इस योजना में
 

4 of 5
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock
3. ब्रेक लें, लेकिन स्मार्ट तरीके से
लगातार काम करने से थकान और प्रोडक्टिविटी में कमी आती है। पोमोडोरो तकनीक अपनाएं, जिसमें 25 मिनट काम करने के बाद 5 मिनट का ब्रेक लिया जाता है। हर चार सेशन के बाद 15-20 मिनट का लंबा ब्रेक लें। ब्रेक के दौरान हल्की सैर, स्ट्रेचिंग या पानी पीना तरोताजा रखता है। सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से बचें, क्योंकि यह समय की बर्बादी और तनाव का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock
4. टास्क को डेलिगेट करें
जब बात ऑफिस के काम की आती है, तो सारा बोझ खुद उठाना अक्सर समय की कमी का कारण बनता है। अगर आपके सहकर्मी कुछ छोटे-मोटे काम संभाल सकते हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी सौंपें (डेलिगेट करें)। उदाहरण के लिए, यदि आपको कोई प्रोजेक्ट बनाना है, तो डेटा इकट्ठा करने का काम किसी और को दे दें। काम सौंपने से न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि टीमवर्क भी बेहतर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें