फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: आपके स्मार्टफोन में कभी नहीं आएगा वायरस, सिर्फ करने होंगे ये काम

Sun, 03 Apr 2022 03:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : istock
आज के इस डिजिटल युग में तकनीक के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है। वहीं उसी के समानांतर हैकिंग और साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। अक्सर साइबर ठग किसी के डिवाइस को हैक करने के लिए उस पर मैलवेयर अटैक या उसमें किसी प्रकार का वायरस डाल देते हैं। ऐसे में कई स्मार्टफोन यूजर्स इस बात को लेकर काफी डरे रहते हैं कि कहीं उनके फोन में कोई वायरस न आ जाए। मोबाइल फोन में वायरस आने के बाद उसमें कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। इसके अलावा आपके प्राइवेट डाटा के लीक होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, जिसका इस्तेमाल करके हैकर्स आपको ब्लैकमेल तक कर सकते हैं। ऐसे में इन सब से बचने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन का सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को वायरस से बचा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : istock

गैर जरूरी लिंक्स पर क्लिक न करें

अगर आप ब्राउजिंग करते समय गैर विश्वसनीय लिंक्स पर क्लिक करके कुछ डाउनलोड करते हैं, तो आपके स्मार्टफोन में वायरस आने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको कभी भी गैर-विश्वसनीय लिंक्स पर क्लिक करके किसी एप को डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : istock
ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपका प्राइवेट डाटा हैकर के पास पहुंच सकता है, जिसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए किया जा सकता है।

4 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : istock

प्रमाणित एप्स को करें डाउनलोड

आपको वेरिफाइड जगह से प्रमाणित एप्स को डाउनलोड करना चाहिए। कोशिश करें कि मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप स्टोर से वेरीफाइड एप को डाउनलोड करें।
विज्ञापन

5 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : Istock

गैर-विश्वसनीय डिवाइस से न करें कनेक्ट

आपको अपने स्मार्टफोन को किसी गैर-विश्वसनीय डिवाइस से कनेक्ट नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने स्मार्टफोन को किसी अनजान कंप्यूटर या पेन ड्राइव से कनेक्ट करते हैं, तो आपके फोन में वायरस आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको कभी भी अपने स्मार्टफोन को अनजान डिवाइस से कनेक्ट नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : Istock

अच्छे एंटी वायरस को करें इंस्टॉल

आपको अपने मोबाइल फोन में एक अच्छे एंटी वायरस को इंस्टॉल करके रखना चाहिए। एंटी वायरस आपके स्मार्टफोन को एक एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी देने का काम करता है। इस कारण स्मार्टफोन में वायरस आने की संभावना काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to secure Smartphone from Virus - फोटो : istock

पब्लिक डोमेन में उपयोग होने वाले वाईफाई का न करें इस्तेमाल

आपको पब्लिक डोमेन में इस्तेमाल होने वाले वाईफाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि हैकर्स फ्री वाईफाई के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। इस कारण पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। ऐसा करने पर आपके फोन में वायरस आने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें