फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: भूले हुए लॉगिन आईडी और पासवर्ड का गूगल क्रोम पर आसानी से लगा सकते हैं पता, जानिए कैसे

Wed, 12 Oct 2022 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Google Chrome - फोटो : Istock
How To Know the Forgotten Login Id and Password on Google Chrome: आज हम में से अधिकतर लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। स्मार्टफोन ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। स्मार्टफोन में इंटरनेट सर्फिंग के लिए कई लोग गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। किसी दूसरे ब्राउजर के मुकाबले गूगल क्रोम ज्यादा सुरक्षित और सुगम विकल्प है। इसी वजह से करोड़ों लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। गूगल क्रोम पर सर्फिंग करते समय कई बार हम फेसबुक, जीमेल या किसी दूसरी जगह पर लॉगिन करते हैं। हालांकि, कई मर्तबा हम में से अधिकतर लोग अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को भूल जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ आप फॉर्गोट पासवर्ड करके अपने पासवर्ड को दोबारा रिसेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में काफी समय बर्बाद होता है। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं कि आप अपने भूले हुए लॉगिन आईडी और पासवर्ड को गूगल क्रोम की मदद से आसानी से पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Mobile - फोटो : istock
इसके लिए आपको उसी डिवाइस में गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपन करना होगा, जिसमें आपने अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को सेव किया था। एप ओपन करने के बाद सबसे ऊपर राइट कॉर्नर पर बने थ्री डॉट मेन्यु पर क्लिक करें। 
विज्ञापन

3 of 5
Mobile - फोटो : istock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स दिखाई देने लगेंगे। यहां आपको सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 

4 of 5
Mobile - फोटो : istock
यहां आपको पासवर्ड के विकल्प का चयन करना है। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके डिवाइस की स्क्रीन पर सभी सेव्ड पासवर्ड दिखाई देने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mobile - फोटो : Istock
इस प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से अपने भूल चुके लॉगिन आईडी और पासवर्ड के बारे में पता लगा सकते हैं। गौरतलब बात है कि इस प्रोसेस से आप उन्हीं पासवर्ड के बारे में पता कर सकते हैं, जिन्हें आपने लॉगिन करते समय गूगल क्रोम ब्राउजर पर सेव किया था। 

PM Kisan Yojana: इस वजह से 12वीं किस्त जारी होने में हो रही है देरी, जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें