आज के समय हम सभी लोग ईमेल का उपयोग करते हैं। कई जरूरी कार्यों को अंजाम देने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं दूसरी तरफ हमारी ईमेल आईडी पर ऐसे कई स्पैम मेल आते हैं, जिनसे हम काफी परेशान हो जाते हैं। अक्सर ये स्पैम मेल प्रोमोशनल, मार्केटिंग, ऑफर्स आदि के होते हैं। ऐसे में कई यूजर्स इन अनचाहे स्पैम मेल से काफी परेशान हो जाते हैं। कई मर्तबा स्पैम मेल का उपयोग यूजर्स के पर्सनल डाटा को चोरी करने के लिए किया जाता है। ऐसे में इससे आपको एक बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करके आप हमेशा के लिए इन अनचाहे स्पैम मेल से छुटकारा पा सकते हैं। स्पैम मेल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -