फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips and Tricks: अब नहीं खत्म होगी आपकी डेली डाटा लिमिट, बस करना होगा ये काम

Mon, 14 Feb 2022 05:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब नहीं खत्म होगी आपकी डेली डाटा लिमिट, बस करना होगा ये काम - फोटो : Istock
इंटरनेट ने आज हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। इसके आने के बाद कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, बिजनेस आदि कई जगहों पर इसका बढ़चढ़ कर इस्तेमाल किया जा रहा है। इंटरनेट का उपयोग करते समय यूजर्स के साथ आम समस्या ये देखने को मिलती है कि उनका डेली डाटा लिमिट जल्दी ओवर हो जाता है। इस कारण यूजर्स इंटरनेट का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। कई यूजर्स को तो इस दिक्कत का सामना रोजाना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आप पूरे दिन तक इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा आपको डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से भी आजादी मिलेगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
अब नहीं खत्म होगी आपकी डेली डाटा लिमिट, बस करना होगा ये काम - फोटो : Istock
अक्सर मोबाइल फोन में ऐसे एप्स होते हैं, जो बहुत ज्यादा इंटरनेट डाटा की खपत करते हैं। ज्यादा इंटरनेट डाटा की खपत करने वाले इन एप्स को मोबाइल फोन से डिलीट कर देना चाहिए। ऐसा करने पर आपके इंटरनेट की ज्यादा खपत नहीं होगी और आप लंबे समय तक उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
अब नहीं खत्म होगी आपकी डेली डाटा लिमिट, बस करना होगा ये काम - फोटो : iStock
अगर आप अपने स्मार्टफोन में एप्स को अपडेट करने के लिए मोबाइल डाटा का उपयोग करते हैं, तो आपको उसका इस्तेमाल जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर Auto Update Apps Over Wifi Only के ऑप्शन को ही सेलेक्ट रहने देना चाहिए। इससे आपका मोबाइल इंटरनेट डाटा बचेगा और आप उसका इस्तेमाल ज्यादा लंबे समय तक कर सकेंगे।

4 of 5
अब नहीं खत्म होगी आपकी डेली डाटा लिमिट, बस करना होगा ये काम - फोटो : Istock
आपको अपने फोन में डाटा सेवर मोड भी ऑन करके रखना चाहिए। डाटा सेवर मोड ऑन होने के बाद आपके इंटरनेट डाटा की खपत गैर जरूरी जगहों पर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile as tv remote new - फोटो : istock
इसके अलावा आपको ऑनलाइन वीडियो को स्ट्रीम करते समय उसे नॉर्मल क्वालिटी पर प्ले करना चाहिए। अगर आप इन बातों पर विशेष ध्यान रखते हैं, तो आप बिना डेली डाटा लिमिट ओवर हुए इंटरनेट यूज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें