फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत: गर्मी के मौसम में 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है बिजली का बिल, जानें क्या हैं वो तीन तरीके

Fri, 24 Feb 2023 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में बिजली का बिल कम करने के तरीके - फोटो : istock
Tips For Electricity Bill: इस बार हर बार की तरह ठंड नहीं पड़ी, जिसके कारण अभी फरवरी का मौसम भी खत्म नहीं हुआ है और लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है। दिन भर तेज धूप निकल रही है और मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोगों के घरों पर पंखे तो चलने ही लगे हैं और आने वाले समय में कूलर और एसी भी चलने लग जाएंगे। ऐसे में लोगों के बिजली का बिल बढ़ना तो लाजमी है। इस बढ़ते बिजली के बिल से लोग कहीं न कहीं परेशान जरूर नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं, तो आप कुछ टिप्स को अपनाकर अपने बिजली के बिल को लगभग 50 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो तरीके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गर्मियों में बिजली का बिल कम करने के तरीके (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
बिजली का बिल करने में मदद कर सकते हैं ये तरीके:-

नंबर 1
  • आप अगर चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल कम आए, तो इसके लिए आप जब भी इलेक्ट्रॉनिक अप्लायन्स खरीदें, तो उसकी स्टार रेटिंग जरूर देखें। अगर आप ये देखकर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदेंगे, तो आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गर्मियों में बिजली का बिल कम करने के तरीके - फोटो : istock
  • जब भी आप कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदें, तो उसकी स्टार रेटिंग चेक करें। कोशिश करें कि हमेशा 5 स्टार रेटिंग वाला ही सामना खरीदें। इससे आपका बिजली का बिल काफी कम हो सकता है।

4 of 5
गर्मियों में बिजली का बिल कम करने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 2
  • अगर आप एसी चलाते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि एसी को 24 डिग्री तापमान पर चलाएं। कई लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए 16 डिग्री पर एसी को चलाते हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मियों में बिजली का बिल कम करने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 3
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल कम आए, तो इसके लिए ध्यान रखें कि अपने घर में सामान्य बल्ब न लगाएं। इसकी जगह पर आप एलईडी बल्ब लगा सकते हैं। इनका इस्तेमाल करने से ये सामान्य बल्ब की तुलना में 50 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें