आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। बात अगर मोबाइल फोन की करें, तो आजकल बच्चे-बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन आपको नजर आ जाएगा। मोबाइल के आ जाने से लोगों को काफी सुविधा मिली है। नंबर डायल कर आप देश ही नहीं विदेश में बैठे किसी भी शख्स से बात कर सकते हैं। वहीं, वीडियो कॉल भी एक माध्यम है, अपनों से जुड़ने का। यही नहीं, आजकल तो लोग स्मार्टफोन में कई तरह की एप का भी इस्तेमाल करते हैं। कोई शॉपिंग एप, तो कोई बैंकिंग एप और कई लोग कई तरह के गेमिंग एप भी मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई एप या कई तरह के वायरस होते हैं, जो आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपको चपत लगा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं एक ऐसे ही वायरस के बारे में और इस इससे बचने के तरीकों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...