स्कूटर की डिक्की को बना रखा है छोटा स्टोर रूम?
- फोटो : एआई
खाने का सामान लंबे समय तक न रखें
अगर बाजार से दूध, दही, पनीर या कोई दूसरी जल्दी खराब होने वाली चीज लेकर आए हैं तो उसे घंटों तक स्कूटर की डिक्की में छोड़कर न रखें। खासकर गर्मी के मौसम में स्कूटर की बंद डिक्की के अंदर काफी गर्मी हो सकती है। इसलिए सामान खरीदने के बाद जितनी जल्दी हो सके घर पहुंचाकर उसे निकाल देना बेहतर है।