फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: फेसबुक पर अगर आप भी बनाते हैं हर किसी को दोस्त तो पहले जान लें ये बातें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 27 Oct 2022 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेसबुक पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : www.pexels.com
Facebook Alert: आज के समय में लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है और लोग अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करते हैं। कोई सिर्फ कॉल करता है, तो आजकल के युवा गेम खेलना, सोशल मीडिया का इस्तेमाल, ओटीटी पर समय बिताना आदि करते हैं। वहीं, बात अगर सोशल मीडिया की करें, तो एक बड़ी संख्या में लोग फेसबुक पर समय बिताते हैं। यहां लोग अपनी आईडी बनाकर दोस्त बनाते हैं और फिर अपनी फोटो, वीडियो, विचार शेयर करने के अलावा दोस्तों से बात भी करते हैं। लेकिन अगर आप भी फेसबुक पर हर किसी को अपना दोस्त बना लेते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें आपको जानना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फेसबुक पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
फेसबुक पर दोस्त बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

अनजाने लोगों से सावधान
  • अगर आप फेसबुक पर किसी को दोस्त बना रहे हैं, तो आप उन्हीं से जुड़ें जिन्हें आप जानते हैं। कई लोग हर किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट या तो भेज देते हैं या हर किसी की स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन अनजान लोगों से न जुड़ें, क्योंकि ये दोस्त के रूप में जालसाज भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फेसबुक पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें
  • आपके फेसबुक पर कई दोस्त होंगे, लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान देना है कि आपको किसी भी दोस्त को अपनी पर्सनल और बैंकिंग जानकारी नहीं देनी है। कितना ही कुछ हो जाए, लेकिन पर्सनल जानकारी शेयर न करें। इससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

4 of 5
फेसबुक पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
अनजाने लिंक से बचकर
  • अगर आपने अपनी आईडी में किसी ऐसे व्यक्ति को जोड़ा है, जिससे आप कभी मिले नहीं हैं तो आपको इनसे सावधान रहना है। अगर ये आपको कभी कोई अनजाने लिंक, ऑफर्स के लिंक या लॉटरी आदि के लिंक भेजें, तो इन पर क्लिक न करें। इस लिंक के जरिए जालसाज आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेसबुक पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/
फ्रॉड आईडी का ध्यान रखें
  • आजकल फेसबुक पर एक चीज काफी देखी जा रही है कि आपकी फ्रेंड लिस्ट में पहले से शामिल दोस्त की नई आईडी से रिक्वस्ट आ रही है, और कई लोग इन्हें स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन ऐसा न करें और अगर कर रहे हैं, तो पहले अपने दोस्त से पूछें कि क्या उसने कोई नई आईडी बनाई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज नकली आईडी बनाकर लोगों से पैसे उधार मांगते हैं या फिर उन्हें किसी ऑफर्स का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से बचकर रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें