फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: एटीएम से पैसे निकालते समय अगर की ये गलतियां तो ठगी होना तय, ऐसे बचें

Thu, 10 Aug 2023 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Pixabay
Tips For ATM Safety: अगर आप देखेंगे तो पहले की तुलना में अब लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। इससे हुआ ये है कि पहले के मुकाबले काम अब जल्दी भी हो जाता है, जिससे काफी समय बचता है। ऐसे में बात अगर बैंकिंग क्षेत्र की करें, तो यहां भी अभी काफी कुछ बदल चुका है और अब हर एक काम के लिए बैंक ही जाना जरूरी नही होता। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर काम अब ऑनलाइन ही हो जाते हैं। वहीं, पैसे निकालने के लिए भी अब बैंक जाना जरूरी नहीं, क्योंकि आप एटीएम से जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। पर जरा रुकिए, क्योंकि अगर आप एटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी हो सकता है। वरना आपके साथ ठगी तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
एटीएम से पैसे निकालने गए हैं, तो कभी न करें ये गलतियां:-

पहली गलती
  • कई लोग एटीएम में बिना कुछ देखे हुए ही सीधा कार्ड मशीन में डालते हैं और पैसे निकालकर घर आ जाते हैं। पर ऐसा कभी न करें क्योंकि जालसाज एटीएम मशीन में कार्ड वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं, जो आपके एटीएम को स्कैन कर लेती है। इसलिए आप जब भी एटीएम जाएं, तो कार्ड लगाने वाली जगह को ध्यान से देखें कुछ भी गलत लगने पर उस एटीएम से पैसे न निकालें और बैंक को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Pixabay
दूसरी गलती
  • एटीएम पर पैसे निकालते समय हमें अपना पिन नंबर दर्ज करना होता है, तो ज्यादातर लोग बिना कीपैड को ढके पिन नंबर दर्ज कर देते हैं। पर ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि, आप जब भी एटीएम मशीन में अपना पिन दर्ज करें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें ताकि कोई आपका पिन नंबर न देख सके।

4 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • कई लोगों को एटीएम से पैसे निकालने नहीं आते हैं, लेकिन वो फिर अपना कार्ड लेकर मशीन पर जाते हैं और किसी अनजाने की मदद से अपने खाते से पैसे निकालते हैं। ऐसी गलती कभी न करें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। अपने साथ अपनी जान-पहचान के व्यक्ति को एटीएम लेकर जाएं और कभी किसी अनजान की मदद न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
चौथी गलती
  • आप जब भी एटीएम मशीन पर पैसे निकालने जाएं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके अलावा वहां कोई और मौजूद न हो। अगर कोई व्यक्ति आपके पीछे खड़ा है, तो उसे तुरंत बाहर जाने के लिए कहें और अगर वो न जाए तो एटीएम पर मौजूद गार्ड को सूचित करें। ये सुरक्षा की दृष्टि से बेहत महत्वपूर्ण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें