फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Tips: कोहरे में चला रहे हैं गाड़ी, तो जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Wed, 11 Jan 2023 11:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Things to Consider to Stay Safe While Driving in Fog - फोटो : Istock
इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं कई इलाकों में सुबह के समय भारी कोहरा भी देखा जा रहा है। कोहरे का प्रभाव बढ़ने की वजह से सुबह या रात के समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। विजिबिलिटी कम होने से गाड़ी को ड्राइव करना काफी मुश्किल भरा काम हो जाता है। इस दौरान अगर आप जरा सी भी गलती करते हैं। ऐसे में आपके साथ एक बड़ी दुर्घटना घट सकती है। कोहरे में गाड़ी को काफी सतर्कता के साथ ड्राइव करना होता है। इस कारण आपको कोहरे के बीच में गाड़ी चलाते वक्त कुछ सावधानियों को जरूर बरतना चाहिए। इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे साथ ही साथ दूसरे भी सेफ रहेंगे। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान ठंड के सीजन में गाड़ी चलाते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Things to Consider to Stay Safe While Driving in Fog - फोटो : Istock
कोहरे में आपको कभी भी तेज रफ्तार से गाड़ी को नहीं चलाना चाहिए। आपको अपनी गाड़ी की रफ्तार निर्धारित गति पर ही रखनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी लेन में ही गाड़ी को ड्राइव करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Things to Consider to Stay Safe While Driving in Fog - फोटो : Istock
कोहरे में गाड़ी चलाते समय आपको कभी भी हाई बीम पर हेडलाइट का उपयोग नहीं करना चाहिए। कोहरे में हाई बीमा से लाइट फैल जाती है। ऐसे में सामने कुछ दिखाई नहीं देता है। इससे दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको कोहरे में लो बीम पर ही गाड़ी को ड्राइव करना चाहिए।

4 of 5
Things to Consider to Stay Safe While Driving in Fog - फोटो : Istock
अगर आपकी गाड़ी में फॉग लैंप का फीचर नहीं है। ऐसे में आपको बाजार से इसे अपनी गाड़ी में लगवा लेना चाहिए। फॉग लैंप काफी मददगार चीज है। इसे गाड़ी में लगाने के बाद कोहरे में कार को ड्राइव करते वक्त रास्ता साफ दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Things to Consider to Stay Safe While Driving in Fog - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको कार चलाते वक्त समय समय पर वाइपर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। ऐसा करने से शीशे पर जमी ओस की बूंदें साफ हो जाती हैं। इसके अलावा आपको कोहरे में गाड़ी को ड्राइव करते समय दूसरे वाहनों से एक तय दूरी जरूर बनाकर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें