फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के बैंक खाते में किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त और कितने मिलेंगे पैसे? यहां जानें

Wed, 11 Jan 2023 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: शहरों से लेकर गांवों तक में रहने वाले लोगों के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, बीमा, पेंशन और स्वास्थ्य जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। वहीं, राज्य सरकारें अलग और केंद्र सरकार अलग से कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिए जाते हैं। वहीं, अब सभी किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त? - फोटो : Istock
13वीं किस्त कब आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 12 किस्त के पैसे पहुंच चुके हैं। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है? अभी आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जनवरी महीने में 13वीं किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त? - फोटो : istock
कितना मिलेगा लाभ?
  • 13वीं किस्त के रूप में पात्र किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलेगी। ये पैसा सीधा किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है, ताकि बीच में कोई इस पैसे को न मार सके और किसानों को सरकार द्वारा दिया जा रहा पूरा लाभ मिल सके।

4 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त? - फोटो : istock
किस्त के लिए ये दो काम जरूर कर लें:-

पहला काम
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो ध्यान से भू-सत्यापन करवा लें। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करके इसे करवा सकते हैं। अगर आप समय रहते इसे नहीं करवाते हैं, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें