एक समय था जब लोग सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जाते थे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अब लोग ऐसा नहीं करते। बस अंतर ये है कि सिनेमा हॉल की जगह अब बड़े-बड़े मल्टीप्लेक्स थिएटर ने ले ली है। वहीं, इन सबके बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म आने से तो लोगों ने थिएटर जाना भी पहले की अपेक्षा अब कम कर दिया है, क्योंकि लगभग सभी फिल्में ओटीटी पर जो आ जाती है। ऐसे में न कहीं जाना पड़ता है और घर बैठे ही सस्ते दामों पर लोग फिल्म का आनंद ले लेते हैं। इस विषय पर थोड़ा और आगे बड़े तो ऐसे भी लोग हैं जो कई वेबसाइट के जरिए मुफ्त में फिल्में डाउनलोड करके देख लेते हैं और ऐसा करके वो ओटीटी के भी पैसे बचा लेते हैं। पर यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप भी फ्री में फिल्में डाउनलोड करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना होता है। वरना आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है, क्योंकि जालसाज कई फर्जी लिंक और वेबसाइट के जरिए ऐसा करते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...