Google Alert: आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे निकल चुके हैं। मतलब कुछ भी ढूंढना हो तो गूगल हमारी मदद कर देता है बस इसके लिए आपके पास इंटरनेट और मोबाइल होना चाहिए। इंटरनेट की मदद से लगभग कई कामों को करना बेहद आसान हो गया है। स्कूली बच्चों से लेकर घर की महिलाओं और दफ्तर में काम करने वाले लोगों तक आदि। हर कोई गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करता ही रहता है। ऐसे में अगर आप भी गूगल पर कुछ सर्च करते हैं, तो आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यहां पर की गई आपकी छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को तक खाली करवा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपको कौन सी गलतियों से बचना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...