भारतीय रेलवे अक्सर देश के विभिन्न रूटों पर ट्रेनों को रद्द करता रहता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रेलवे लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इस प्रक्रिया में, नए रेल ट्रैक बिछाए जाते हैं और विभिन्न डिविजनों पर रखरखाव का काम होता है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है।
भारतीय रेलवे ने जून 2025 के पहले सप्ताह में कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय बिलासपुर रेलवे जोन में झलवारा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और अन्य रखरखाव कार्यों के कारण लिया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 18 ट्रेनें 1 से 8 जून 2025 तक रद्द रहेंगी। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लेनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।