फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: चोरी हो गई है गाड़ी तो तुरंत करें ये तीन काम, थोड़ी सी देरी की वजह से हो सकती है दिक्कत

Fri, 19 Jan 2024 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाड़ी चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
आज के समय में अगर आप देखेंगे तो लगभग ज्यादातर लोगों के पास अपना वाहन है। किसी के पास दोपहिया तो किसी के पास तीन पहिया या चार पहिया। लोग अपनी मेहनत की कमाई से कार-बाइक जैसी चीजें खरीदते हैं। कोई अपने दफ्तर जाने के लिए, तो कई लोग तो कमर्शियल वाहन भी खरीदते हैं ताकि उसे चलाकर कमाई कर सके। पर जरा सोचिए कि अगर आपकी ये कार चोरी हो जाए, तो फिर आप क्या करेंगे? लगभग हर दिन कहीं न कहीं से कई वाहन चोरी होते हैं। ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं और उन्हें पता नहीं होता है कि करना क्या है, लेकिन आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि यहां आप वो तीन काम जान सकते हैं जो आपको सबसे पहले और तुरंत करने हैं। तो चलिए बिना देरी के इनके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
गाड़ी चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
सबसे पहले ये काम करें
  • आपकी गाड़ी अगर चोरी हो जाती है, तो आपको सबसे पहला काम ये करना है कि तुरंत पुलिस को कॉल करना है। इसके बाद पुलिस का ये काम होता है कि वो आपकी वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करे। यहां ये बात ध्यान रखें कि पुलिस ऐसा करने से मना नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
  • आपको अपना गाड़ी नंबर, गाड़ी के मालिक का नाम, अपना मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां पुलिस अधिकारी को देनी होती है। पुलिस रिपोर्ट करवाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसके बिना इंश्योरेंस कंपनी गाड़ी चोरी के क्लेम को स्वीकार नहीं करेगी।

4 of 5
गाड़ी चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : istock
दूसरा काम ये करें
  • फिर आपको अपने वाहन चोरी की जानकारी इंश्योरेंस कंपनी को देनी है। साथ ही पुलिस वाली रिपोर्ट की कॉपी उन्हें दें। इसके बाद कंपनी पूरी जांच करती है और सब सही पाने पर आपको क्लेम मिल जाता है। अगर आपकी गाड़ी का कोई इंश्योरेंस नहीं है और सिर्फ कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो आपका इंश्योरेंस किया जाएगा। पर अगर आपके पास कंप्रेहेंसिव ऑटो इंश्योरेंस नहीं है, तो भी आपको सूचना अपनी बामा एजेंसी को देनी चाहिए। इससे अगर आपकी गाड़ी चोरी होने के बाद किसी को/संपत्ति नुकसान पहुंचाती है, तो आप खुद को सुरक्षित कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाड़ी चोरी होने पर क्या करें? - फोटो : pixabay
तीसरा काम भी जरूरी
  • गाड़ी चोरी होने की स्थिति में ये जानकारी अपने एरिया के ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को भी देनी चाहिए। अक्सर लोग ऐसा नहीं करते हैं, लेकिन अगर आपके वाहन का गलत इस्तेमाल होता है, तो ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को सूचित करना आपकी कई तरह से मदद कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें