PM Vishwakarma Yojana Documents List In Hindi: केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं लॉन्च करती रहती हैं। अलग-अलग समय पर कई नई योजनाओं को शुरू किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद और गरीब वर्गों को इन योजनाओं से जोड़ा जा सके और उन्हें लाभ दिया जा सके।
सितंबर 2023 में भारत सरकार ने ऐसी ही एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के जरिए लोगों को उनके काम में बेहतर बनाया जाता है और कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं अगर आपको भी इस योजना में आवेदन करना है तो आपको पंजीकरण के समय कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आपको कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में...