फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, इसलिए ध्यान से करवा लें ये जरूरी काम

Fri, 06 Jun 2025 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Ke Liye Kaun Se Kaam Karne Jaruri Hai: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपको 20वीं किस्त का लाभ चाहिए, तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं। जो किसान ये काम नहीं करवाते उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Release Date: हर एक योजना में अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। वही, कई योजनाएं सिर्फ राज्यों में चलती है जबकि, कई योजनाएं पूरे देश में चलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकारें सिर्फ अपने-अपने प्रदेश के लिए योजना चलाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार पूरे देश के लिए। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। 

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर बैंक जाकर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, तो अटक सकती है 20वीं किस्त

इस योजना को भारत सरकार किसानों के लिए चलाती है यानी पूरे देश के जितने भी पात्र किसान हैं वे इस योजना से जुड़कर सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है और अगर आप चाहते हैं आपको ये किस्त मिले तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को कौन से काम करवाने अनिवार्य है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए 20वीं किस्त कब आ सकती है
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जितनी भी किस्त जारी होती हैं वे सभी अब तक चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुई है। चाहे आप 17वीं, 18वीं और 19वीं या इससे पहले की किस्तों को भी देखेंगे तो ये सभी इसी आधार पर जारी हुई हैं। इस हिसाब से 20वीं किस्त भी चार महीने के अंतराल पर जारी हो सकती है जो कि इसी महीने जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये काम ध्यान से करवा लें:-

पहला काम
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए ध्यान से आधार लिंकिंग का काम जरूर करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें आपके आधार कार्ड से आपके बैंक खाते को लिंक किया जाता है और ये काम आप अपने बैंक की शाखा में जाकर करवा सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock
दूसरा काम
  • किस्त का लाभ लेने के लिए आपको भू-सत्यापन भी करवाना होता है। इसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन होता है और ये देखा जाता है कि क्या उसकी जमीन खेती योग्य है या नहीं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय है। इसलिए समय रहते इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो ई-केवाईसी के काम को जरूर करवा लें, क्योंकि ये बेहद जरूरी काम है। आप अगर इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी इस काम को कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें