फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: करना चाहते हैं आवेदन तो चाहिए होंगे ये दस्तावेज, न होने पर हो सकती है दिक्कत

Sat, 20 Jan 2024 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योजना में आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana Documents List: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या फिर शहरी इलाके में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आपको लाभ मिलता है। देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में पिछले साल एक योजना शुरू की गई, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं, तो आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। बस आपको इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं ये दस्तावेज कौन से हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
योजना में आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : Istock
पहले पात्रता के बारे में जान लें:-
  • दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए एक पात्रता सूची जारी की गई थी। इसके अंतर्गत वो लोग पात्र हैं, जो लोग नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
योजना में आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : Istock
  • इसके अलावा भी कुछ लोग पात्र हैं, जिनमें राजमिस्त्री, नाव निर्माता लोहार, सुनार, गुड़िया और खिलौना निर्माता, अस्त्रकार, मूर्तिकार, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तोड़ने वाले शामिल हैं।

4 of 5
योजना में आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : iStock
आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

अगर आप इस योजना में आवेदन करवाने जा रहे हैं, तो आवेदनकर्ता के पास कुछ दस्तावेज होना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास ये नहीं हैं, तो आपका पंजीकरण होने में दिक्कतें आ सकती हैं, इनमें शामिल है...

 
  • आवेनदनकर्ता का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योजना में आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज। - फोटो : istock
  • साथ ही आपको कुछ और दस्तावेज भी चाहिए, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते की पासबुक और एक एक्टिव मोबाइल भी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें