फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saving Account Interest Rates: सेविंग अकाउंट पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज दर, जानें डिटेल्स

Tue, 20 Dec 2022 11:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best Interest Rates on Saving Bank Account - फोटो : Istock
Best Interest Rates on Saving Bank Account: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों का बैंक खाता है। हर कोई अपने बचत के पैसों पर अच्छी ब्याज दर चाहता है। देश में कई लोग अपने पैसों को सेविंग अकाउंट में जमा करके रखते हैं। बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर एक तय समय पर ब्याज दर जुड़ती रहती है। गौरतलब बात है कि बचत खाते में जमा पैसों पर मिलने वाली ब्याज दर काफी कम होती है। ऐसे में कई लोग उन बैंकों की तलाश करते हैं, जहां पर उनको सेविंग बैंक अकाउंट पर शानदार ब्याज दर मिलती हो। देश के ज्यादातर बैंकों में 2.70 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक ब्याज दर मिलती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश के कुछ बैंकों में 7.50 फीसदी से ज्यादा ब्याज दर मिल रही है। अगर आपको इनके बारे में नहीं पता है, तो आज हम इसी के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इन बैंकों के बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Best Interest Rates on Saving Bank Account - फोटो : Istock

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

अगर आप इस बैंक में अपना खाता खुलवाकर सेविंग बैंक अकाउंट में पैसों को जमा करते हैं। ऐसे में आपको इसमें 7.25 फीसदी की ब्याज दर मिलती है। इस बात का ध्यान रखें कि यह ब्याज दर 25 लाख से लेकर 1 करोड़ से कम राशि पर लागू है। 
विज्ञापन

3 of 5
Best Interest Rates on Saving Bank Account - फोटो : Istock
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो सेविंग बैंक पर मिलने वाली ब्याज दर रोजाना आधार पर कैलकुलेट की जाती है। इसे हर महीने के अंत में ग्राहकों को भुगतान कर दिया जाता है।

New Year 2023: नए साल पर इस स्कीम में करें 30 हजार रुपये निवेश, मैच्योरिटी पर इकट्ठा कर सकते हैं 4.5 करोड़

4 of 5
Best Interest Rates on Saving Bank Account - फोटो : Istock

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक में ग्राहकों को सेविंग बैंक अकाउंट पर 7.50 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। गौरतलब बात है कि यह ब्याज दर 25 करोड़ से ज्यादा जमा राशि के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Best Interest Rates on Saving Bank Account - फोटो : Istock
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरों में आखिरी बार 1 नवंबर को बदलाव किया गया था। इस बात का ध्यान रखें कि स्मॉल फाइनेंस बैंक की यह ब्याज दर घरेलू और नॉन-रेजिडेन्ट दोनों अकाउंट्स के लिए लागू है। 

जानना जरूरी: सावधान! नहाते वक्त फट सकता है आपका गीजर, बचाव के लिए जान लें ये बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें