Fake App Alert: आजकल आप जिसके हाथ में देखेंगे आपको आसानी से स्मार्टफोन नजर आ जाएगा। एक समय था जब मोबाइल खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब समय बदल चुका है और हर कोई स्मार्टफोन से जुड़ा है। इसके अपने फायदे भी हैं, जैसे- बैंक से जुडे काम समेत अन्य काम भी मिनटों में स्मार्टफोन से ही हो जाते हैं। बस इसके लिए हमें वो एप चाहिए होती है, जो काम करना है। पर क्या आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आपके स्मार्टफोन में जो एप है वो सही है फेक तो नहीं? शायद नहीं, क्योंकि कई एप ऐसी हैं जो पूरी तरह फेक हैं और ये आपके बैंक खाते को मिनटों में खाली कर सकती हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि किस तरह की एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल न करें और अगर पहले से है तो तुरंत हटा दें। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...