जब भी आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आप उसके बैटरी बैकअप के बारे ज्यादा चिंतित रहते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चले, ताकि वो अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सके। लेकिन कई बार लोगों के नए फोन की भी बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है, जिसकी वजह से उनको लगता है कि उनका फोन या तो खराब हो गया है या फिर इसकी बैटरी में कुछ खराबी आ गई है। साथ ही उन्हें ऐसा लगता है कि इस कंपनी के फोन ही खराब होते हैं। वो लगातार मोबाइल कंपनियों को जिम्मेदार ठहराने लगते हैं। मगर ये इसलिए नहीं होता है, क्योंकि आपका फोन खराब हो गया है, बल्कि इसलिए होता है, क्योंकि आप फोन में कई सारे ऐसे एप डाउनलोड कर लेते हैं, जो आपके फोन की ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन एप के बारे में जो आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म कर देते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...