फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Termite Treatment: दीमक को हटाने में काम आ सकती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें, खर्च आएगा बहुत कम

Thu, 11 Sep 2025 02:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Termite Treatment: बारिश के मौसम में घरों में नमी और सीलन के कारण दीमक का खतरा बढ़ जाता है। दरवाजे, बेड और घर की कुर्सियों में लंबे समय तक सीलन रहने की वजह से दीमक लग सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दीमक को हटाने में काम आ सकती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें - फोटो : Adobe Stock
Termite Treatment: बारिश के मौसम में घरों में नमी और सीलन के कारण दीमक का खतरा बढ़ जाता है। दरवाजे, बेड और घर की कुर्सियों में लंबे समय तक सीलन रहने की वजह से दीमक लग सकते हैं। अगर एक बार किसी लकड़ी में दीमक लग जाते हैं, उन्हें खत्म करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके भी घर में रखें लकड़ी के सामानों और दरवाजों में दीमक लग गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ उपाय बताते हैं, जिससे दीमक खत्म हो सकते हैं। इसमें आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। आइए जानते हैं दीमक को भगाने के कुछ ऐसे ही उपाय...

करेले का रस और नीम की पत्ती

करेले का रस निकाल लें। इसके बाद नीम की पत्तियों के साथ मिला लीजिए और फिर घोल को बोतल में भर दें। इस घोल को दीमक वाले स्थान पर छिड़क दीजिए। इसे दो से तीन बार इस्तेमाल करिए। इससे दीमक पूरी तरह खत्म हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दीमक को हटाने में काम आ सकती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें - फोटो : Adobe Stock
हींग के घोल का करें छिड़काव

दीमक को भगाने के लिए आप हींग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी भर लीजिए और उसमें आधा चम्मच हिंग घोल लें। इसके बाद घर में दीमक वाली जगहों पर छिड़क दें। इसकी तेज गंध से दीमक तुरंत मर सकते हैं। 

लाल मिर्च पाउडर का घोल या पेस्ट

सूखी लाल मिर्च के पाउडर को पानी में घोलकर छिड़काव करें। इसकी जलन से दीमक मर सकते हैं। साथ ही इसका पेस्ट बनाकर दीमक वाली जगहों पर लगा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दीमक को हटाने में काम आ सकती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें - फोटो : Adobe Stock
सिरका और नींबू 

दीमक से छुटकारा पाने के लिए आधा कप सिरका ले और उसमें आप एक कप नींबू का रस मिला दें। इसके बाद स्प्रे बोतल में भरकर दीमक वाले स्थान पर छिड़काव करें। इस रस से दीमक की सुरंग भी सील हो सकती है है। 

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त का इंतजार, आखिर कितने किसानों को मिलेगा लाभ? यहां जानें सबकुछ

4 of 5
दीमक को हटाने में काम आ सकती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें - फोटो : Adobe Stock
बोरेक्स पाउडर का घोल का करें छिड़काव

बोरेक्स पाउडर को पानी में मिला दीजिए। इसके बाद लकड़ी और दरवाजों पर छिड़क गीजिए। इससे धीरे-धीरे दीमक खत्म हो सकते हैं।

Trian Ticket: 1 PNR पर बुक हुई 5 में से 2 टिकट हुई कंफर्म तो क्या बाकी 3 नहीं कर पाएंगे सफर? जानें नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीमक को हटाने में काम आ सकती हैं किचन में रखी ये 5 चीजें - फोटो : Adobe Stock
नमक का घोल

नमक का घोल बना लीजिए और दीमक वाली जगहों पर छिड़क दें। आप नीम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों से भी दीमक खत्म हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें