फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आपका सोशल मीडिया एप कभी भी हो सकता है हैक, डाटा की सेफ्टी के लिए करें ये जरूरी काम

Fri, 02 Dec 2022 12:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : Istock
Cyber Security Tips: आज के समय हम में से अधिकतर लोग इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया एप्स का उपयोग करते हैं। हम में से कई लोग रोजाना अपने जरूरी चीजों को यहां पर शेयर करते हैं। आज हमारी कई पर्सनल इंफॉर्मेशन इन एप्स पर मौजूद हैं। ऐसे में अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ में हमारे सोशल मीडिया का एक्सेस आ जाए। इस स्थिति में निकट भविष्य में हमको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको हर मोर्चों पर सजग रहने की जरूरत है। बीते कुछ सालों में साइबर अपराध के मामलों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। अगर आप भी सोशल मीडिया एप का उपयोग करते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो सकता है। इसी कड़ी में उसकी सेफ्टी के लिए आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : Istock
अगर आप अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट की सेफ्टी करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको इन अकाउंट के लिए एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड को बनाना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : Istock
मजबूत पासवर्ड को हैक करना काफी मुश्किल काम होता है। इसके अलावा आपको एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपने पासवर्ड को चेंज भी करते रहना चाहिए।  

4 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : istock
कोशिश करें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट पर टू फेक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर ऑन हो। यह फीचर आपके अकाउंट को एक एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी प्रदान करने का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Security Tips - फोटो : istock
इसके अलावा आप अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक की प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं। आपको अपने फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा के लिए अलर्ट नोटिफिकेशन के सिस्टम को ऑन करके रखना चाहिए। अगर भविष्य में आपके अकाउंट को कोई एक्सेस करना चाहेगा। इस स्थिति में आपके पास इसकी सूचना तुरंत आ जाएगी।

Government Scheme: शादीशुदा लोगों को सरकार दे रही है 2.5 लाख रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें